छत्तीसगढ़ की जेलों में लगातार एचआईवी पॉजिटिव कैदियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले लगभग दो सालों में प्रदेश की जेलों में 169 एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिले हैं जिनमें से तीन की मौत हुई है।
विधानसभा में गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि वर्ष 2011-12 तथा 2012-13 में राज्य की जेलों में बंद 169 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से तीन मरीजों की मौत एड्स से हुई है।
कंवर ने कांग्रेस के विधायक नंद कुमार पटेल के सवाल के जवाब में बताया कि वर्ष 2011-12 में राज्य की जेलों में बंद 93 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि 2012-13 में 76 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। गृहमंत्री ने बताया कि इस दौरान राज्य की जेलों में विभिन्न बीमारियों से 102 मरीजों की मृत्यु हुई है।