फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृषि विश्वविद्यालय में सात करोड़ का घोटाला': एनएसयूआई ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात; दहेज में दिया ये सामान

Mon, 02 Jun 2025 08:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

NSUI Protest against IGKVP corruption: एनएसयूआई ने आज सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में निर्माणाधीन बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NSUI Protest against IGKVP corruption: एनएसयूआई ने आज सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में निर्माणाधीन बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर में करीब सात करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए "भ्रष्टाचार की बारात" निकाली। ये बारात प्रशासनिक भवन से शुरू होकर गेट तक निकली। 
विज्ञापन




खास बात ये रही कि इस बारात में एक व्यक्ति को कुलपति का मुखौटा पहनाकर घोड़े पर बिठाया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए सांकेतिक बारात निकाली। इतना ही नहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मुखौटा पहने कार्यकर्ताओं ने "दहेज" में नकली नोटों से भरा सूटकेस भी सौंपा। इसके बाद कुलपति की "भ्रष्टाचार की बहू" से सांकेतिक शादी कराई गई। राज्यपाल से कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन




एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरुद्ध तीखा व्यंग्य रहा।  पाल ने कहा कि यह भ्रष्टाचार केवल आर्थिक नहीं बल्कि शैक्षणिक नैतिकता पर भी हमला है। विश्वविद्यालय जैसे पवित्र संस्थान में जब भ्रष्टाचार खुलकर नाचता है, तब छात्र चुप नहीं रह सकते। हमने ‘भ्रष्टाचार की बारात’ निकालकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब एनएसयूआई इस लूट की शादी में शरीक नहीं, बल्कि इसके खात्मे की लड़ाई में आगे है। अगर कुलपति को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


एनएसयूआई के गंभीर आरोप:
  1. बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर के निर्माण में ठेके और भुगतान में भारी अनियमितता।
  2. कार्य को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराने के बजाय निजी तौर पर, नॉन-एसओआर दरों पर मनमाना भुगतान।
  3. निर्माण कार्य अभी भी अधूरा, बावजूद अनुमानित लागत से करोड़ों रुपये अधिक भुगतान।
  4. विश्वविद्यालय की विभिन्न खरीद प्रक्रियाओं में 30–40% तक कमीशन की वसूली का आरोप।
  5. कुलपति और ठेकेदारों के बीच संदिग्ध संबंध और मिलीभगत की आशंका।



एनएसयूआई की मांगें:
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
  • बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर निर्माण समेत विश्वविद्यालय की सभी खरीदी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए 
  • दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



ये हुए बारात में शामिल
बारात प्रदर्शन में प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे, गावेश साहू ,शुभम शर्मा ,रजत ठाकुर,अंकित बंजारे, ओझ पांडे,हिमांशु तांडी , आलोक खरे, विनय साहू अभिषेक ,असलान शेख,  तिरुपति राव ,खुशांत मांजरे, यश देवांगन ,ऐश्वर्य कोसले,वीनू जांघेल आदि शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें