फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: छात्रावास में हादसे के बाद एक्शन मोड में कृषि विश्वविद्यालय, मरम्मत और सुरक्षा जांच के निर्देश

Sat, 04 Jul 2026 09:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शिवम् छात्रावास में एक कमरे की छत का हिस्सा गिरने का मामला सामने आया है। घटना में एक छात्र के सिर पर हल्की चोट आई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शिवम् छात्रावास में एक कमरे की छत का हिस्सा गिरने का मामला सामने आया है। घटना में एक छात्र के सिर पर हल्की चोट आई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने छात्र की स्थिति सामान्य और सुरक्षित बताई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे शिवम् छात्रावास के एक कमरे की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय कमरे में मौजूद छात्र नीरज कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रावास के विद्यार्थियों ने उसे नजदीकी लक्ष्मीकांत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई।

घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घायल छात्र और उसके साथ रहने वाले अन्य विद्यार्थियों को सुरक्षित कमरों में स्थानांतरित कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिवम् छात्रावास समेत अन्य भवनों की संरचनात्मक जांच और मरम्मत के आदेश दिए हैं। जिन कमरों में मरम्मत की जरूरत है, वहां रहने वाले विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

इसके अलावा कुलपति ने सत्यम छात्रावास का भी निरीक्षण कर पुराने भवनों की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और बारिश के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें