फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में हंगामा: अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर आंदोलन,संघ की महिला अध्यक्ष ने फिनाइल पीकर दी जान देने की कोशिश

Fri, 22 Aug 2025 07:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा नियुक्ति संघ का प्रदर्शन अचानक नाटकीय मोड़ ले लिया। संगठन की अध्यक्ष ने गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के सामने चल रहे आंदोलन के दौरान फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
संघ की महिला अध्यक्ष ने फिनाइल पीकर दी जान देने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा नियुक्ति संघ का प्रदर्शन अचानक नाटकीय मोड़ ले लिया। संगठन की अध्यक्ष ने गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के सामने चल रहे आंदोलन के दौरान फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर महिलाएं सरकार से गुहार लगा रही हैं। शुक्रवार को संघ से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं राजधानी पहुंचीं और गृहमंत्री के सरकारी निवास के सामने धरने पर बैठ गईं।

स्थिति उस समय बिगड़ी जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाना शुरू किया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। हंगामे के बीच संघ की अध्यक्ष ने फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में लेकर तूता धरना स्थल पहुंचाया।
विज्ञापन


दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा नियुक्ति संघ लंबे समय से मांग कर रहा है कि सेवा के दौरान दिवंगत हुए पंचायत शिक्षकों के परिजनों को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। लेकिन वर्षों से मांग पूरी न होने से नाराज होकर यह आंदोलन तेज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें