फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: मासूम पर हैवानियत के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, आरोपी के ठिकाने किया गया ध्वस्त

Wed, 21 Jan 2026 02:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य वारदात के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आरोपी के मकान और दुकान ध्वस्त किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य वारदात के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार तड़के जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम का अमला बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा और आरोपी के घर व दुकान के अवैध हिस्सों को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


प्रशासनिक जांच में यह सामने आया था कि आरोपी ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से निर्माण कराया था। नियमानुसार नोटिस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर आवागमन सीमित रखा गया। आरोपी पर 9 साल की मासूम बच्ची को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। पुलिस पहले ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इस घटना के बाद शहरभर में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिला था, लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें