फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: नकटी के बाद अब तुता में कार्रवाई की आहट, 35 मकानों पर NRDA का नोटिस, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

Sat, 04 Jul 2026 01:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में अतिक्रमण को लेकर नया विवाद सामने आया है। नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनआरडीए) ने गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर निवासियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में अतिक्रमण को लेकर नया विवाद सामने आया है। नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनआरडीए) ने गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर निवासियों से जवाब मांगा है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन


एनआरडीए ने 30 जून को जारी नोटिस में दावा किया है कि संबंधित मकान प्राधिकरण की जमीन पर बने हैं। नोटिस के अनुसार, संबंधित पक्षों को 6 जुलाई तक अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय तक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में विभाग द्वारा एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई दशकों से इसी स्थान पर रह रहे हैं। उनका दावा है कि कई परिवार 25 से 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और उनकी पीढ़ियां इसी गांव में पली-बढ़ी हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि मकान वास्तव में अवैध थे, तो इतने वर्षों तक प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। नोटिस के बाद अब गांव में लोगों के बीच अपने घरों को लेकर चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें