फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: आजादी के बाद अब स्थानीय लोगों को मिलने जा रही रेलवे लाइन की सौगात, मिट्टी परीक्षण का हो रहा कार्य

Mon, 14 Apr 2025 01:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में रामानुजगंज की सीमा से महज 500 मीटर की दूरी पर रेलवे के द्वारा डीपीआर तैयार करने हेतु ब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मिट्टी परीक्षण का हो रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में रामानुजगंज की सीमा से महज 500 मीटर की दूरी पर रेलवे के द्वारा डीपीआर तैयार करने हेतु ब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य कराया जा रहा है।जिस प्रकार से तेजी से रेलवे के द्वारा  रेल लाइन बिछाने के दिशा में कार्य किया जा रहा है उससे क्षेत्र वीसीयो में आज जगी है कि जल्द क्षेत्र में रेल लाइन की सौगात मिलेगी। 

विज्ञापन

डीपीआर तैयार करने हेतु मिट्टी परीक्षण का कार्य कर रहे कंपनी ने बताया कि गढ़वा से अंबिकापुर रेल लाइन के लिए कंपनी के द्वारा कन्हर नदी में ब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ एवं झारखंड में वन भूमि से होकर रेल लाइन गुजरेगी इसके लिए अनुमति के बाद डीपीआर बनाने का कार्य प्रारंभ होगा उन्होंने बताया कि निजी भूमि भी अधिग्रहित की जाएगी इसके लिए शासन को पत्र रेलवे के द्वारा लिखा जा चुका है।
 
आजादी के 75 साल बाद रेल लाइन की उम्मीद जगी
जिस प्रकार से भारत सरकार के उपक्रम रेल विभाग के द्वारा अंबिकापुर रेल लाइन के लिए निर्माण के लिए मिट्टी का परीक्षण कराया जा रहा है उसे लोगों में आज जगी है कि जल्द क्षेत्र वासियों को रेल लाइन की सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों में है खुशी की लहर
रामानुजगंज से महज 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य रेल विभाग के द्वारा निजी कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। क्षेत्र वासियों को जानकारी मिलने पर खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें