फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: गोभी के बाद टमाटर के दाम में आई गिरावट, आज बाजार में बिका तीन रुपये किलो

Tue, 31 Dec 2024 12:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

सब्जियों के दामों में लगातार गिरावट आ रही है, कल जहां आठ रुपये किलो टमाटर बिका वही आज चार रुपये किलो में खरीदार नहीं मिल रहे थे। टमाटर अच्छे क्वालिटी के होने के बाद भी थोक सब्जी बाजार में आया टमाटर नहीं बिक पाया।
विज्ञापन
चार रुपये किलो बिका टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जियों के दामों में लगातार गिरावट आ रही है, कल जहां आठ रुपये किलो टमाटर बिका वही आज चार रुपये किलो में खरीदार नहीं मिल रहे थे। टमाटर अच्छे क्वालिटी के होने के बाद भी थोक सब्जी बाजार में आया टमाटर नहीं बिक पाया। वहीं आज गोभी चार रुपये किलो में बिका। कई सब्जी विक्रेता जाते-जाते तीन रुपये किलो टमाटर बेच कर गए।

विज्ञापन


सब्जी की बंपर खेती क्षेत्र में हो रही है दर्जनों गांवों के लोगों के द्वारा सब्जी की खेती की जा रही है। प्रत्येक वर्ष सब्जी उत्पादक किसानों की संख्या बढ़ते जा रही है कई बार किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है लेकिन कभी-कभी बंपर पैदावार के कारण अचानक सब्जी की आवक बढ़ जाने से रेट गिर जा रहा है। गोभी के बाद अब टमाटर के दाम में लगातार गिरावट आने लगी है।  

एक  किलो लेने आए थे एक बोरा लेकर गए
आज सब्जी बाजार में स्थानीय लोग एक किलो गोभी लेने आए थे लेकिन जब देखा की 50 रुपये में एक बोरा मिल रहा है तो एक बोरा लेकर गए। गोभी को सुखाकर इसका उपयोग सब्जी के रूप में गरमी में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें