फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: वकील की हत्या कर कुएं में फेंका शव, शाम से लापता थे अधिवक्ता शौकीन अहमद

Mon, 12 Aug 2024 02:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिले में अधिवक्ता शौकीन अहमद का कुएं में शव मिला है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता शौकीन अहमद रविवार शाम से लापता थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शौकीन अली (53) की हत्या कर दी गई। वह रविवार शाम छह बजे से गायब थे। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे उनका शव मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक स्थित गोशाला के पास कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से भगतपुर के चतरपुर निवासी शौकीन अली नागफनी के जिगर कॉलोनी बंगला गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। सिविल मामलों के अधिवक्ता शौकीन अली दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सदस्य भी थे। परिवार में पत्नी सहाना, दो बेटे सुहेल अली, सुएब अली व एक बेटी फिजा है। बड़े बेटे अधिवकता सुहेल अली ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम छह बजे उनके पिता स्कूटी से घर से निकले थे। वह कुछ देर में वापस आने की बात कर गए थे। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आए, तब उनकी तलाश शुरू की गई। मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया।

सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने दोबारा उनकी तलाश शुरू की। बेटा मोबाइल की लोकेशन के जरिए मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक में गोशाला के पास पहुंच गया। यहां सहारा इंडिया की भूमि के पास लोकेशन मिली। कुएं में अधिवक्ता का शव पड़ा था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें हर एंगल पर जांच पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन


मोबाइल, स्कूटी और सोने की अंगुठी गायब
बेटे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता स्कूटी लेकर घर से निकले थे। सोमवार सुबह शौकीन का शव मिला गया है। अधिवक्ता की स्कूटी, मोबाइल और एक सोने की अंगुठी गायब है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें