फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की दोहरी तस्वीर: एडवाइजरी कागजों पर,जमीन पर लापरवाही!खुले में झूलते TC मीटर हादसे को दे रहा न्योता

Tue, 07 Jul 2026 12:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CSPDCL ने एक ओर बारिश के बीच बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सुरक्षा गाइडलाइन जारी किया है, वहीं दूसरी ओर रायपुर के महादेव घाट स्थित देवांगन बाड़ी में लगी टीसी मीटर ने बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर किया है।
विज्ञापन
खुले में झूलते TC मीटर हादसे को दे रहे न्योता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने एक ओर बारिश के बीच बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सुरक्षा गाइडलाइन जारी किया है, वहीं दूसरी ओर रायपुर के महादेव घाट स्थित देवांगन बाड़ी में लगी टीसी मीटर ने बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। यहां लगे टीसी मीटर बिजली खम्भों में लटके हैं। इतना ही नहीं घांस और झाडिया मीटर से घिरा हुआ है। कई यूटिलिटी मीटर ढीले और मोटी लताओं में उलझे हुए हैं। इससे सुरक्षा के गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में इससे करंट फैलने की संभावना है, साथ ही बिजली विभाग की इस लापरवाही से किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। क्षेत्र निवासी बताते हैं कि ये अभी से नहीं बल्कि कई बरसात ऐसे ही गुजर गए, लेकिन न ही मीटर बॉक्स में मीटर फिट बैठ पाया और न ही वहां से झाड़ियां हटी है। खम्भे के आसपास से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इसके साथ ही बच्चे भी खेलते रहते हैं। इससे जनहानि की संभावना बनी रहती है।  

लोगों ने बताया कि टीसी इस तरह से बिखरा पड़ा है कि कौनसा किसका मीटर है इसका भी पता लगाना असंभव हो जाता है। लापरवाही की सीमा तब पार हो गई, जब चंगोराभाटा सबस्टेशन से टीसी मीटर रीडिंग लेने आये कर्मचारी ने पिछले महीने एक उपभोक्ता का डोर लॉक बताकर रीडिंग ही नहीं लिया। लोगों ने कहा कि टीसी मीटर में डोर लॉक कैसे हो सकता है? या विभाग की लापरवाही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें