फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा आकर मोदी पर पिघल गए 'लौहपुरुष'

Mon, 16 Sep 2013 05:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजराज के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद दावेदार बनाए जाने के खिलाफ कुछ दिनों पहले कोपभवन में बैठे 'लौहपुरुष' लालकृष्ण आडवाणी छत्तीसगढ़ के कोरबा में आकर पिघल गए।
विज्ञापन


आडवाणी ने छत्तीसगढ़ यात्रा में कोरबा और बिलासपुर की दो सभाओं में सोमवार को नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

बिजली के क्षेत्र में उन्हें सबसे बेहतर काम करने वाला बताया और यह उम्मीद भी कर डाली कि वह देशभर में गुजरात जैसा विकास का काम करेंगे।

मोदी विरोधी कैंप की एक और प्रमुख नेता सुषमा स्वराज ने भी एक दिन पहले ही विदिशा में कहा था कि आडवाणी अब मोदी से नाराज नहीं हैं।

मोदी का पीएम बनना देशहित में
आडवाणी ने पहले कोरबा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए मोदी की तारीफ की। सभा के बाद भी आडवाणी ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाना देशहित में होगा।

वहां कोरबा में 500 मेगावाट हसदेव थर्मल पावर एक्सपांशन प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने आए थे। उसके बाद आडवाणी ने बिलासपुर में बैराज का भूमिपूजन करते हुए मोदी की दोबारा तारीफ की।

आडवाणी ने कहा कि गुजरात ने नरेंद्र मोदी के तहत जिस तरह से विकास का काम किया, गांवों और कस्बों में बिजली पहुंचाई रमनसिंह भी यही काम छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं।
विज्ञापन


आडवाणी ने कहा कि वाजपेयी सरकार में मुझे छत्तीसगढ़ बनाने का काम सौंपा गया था। हमने वोट बैंक के लिए काम नहीं किया, बल्कि लोगों के लिए काम किया।

मोदी, चौहान, रमन ने घर-घर पहुंचाई बिजली
आडवाणी ने कहा कि मोदी ने बिजली में जो काम किया वह शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह ने भी किया है।

आडवाणी ने कहा कि उनके साथी नरेंद्र मोदी, जिन्हें पार्टी ने प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया है, गुजरात के गांव-गांव में बिजली पहुंचाई है।

सबको 24 घंटे बिजली पहुंचाने के मामले में गुजरात पहला राज्य है। मंच से उतरने के बाद भी आडवाणी ने मोदी की सराहना की।

आडवाणी ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में तीन मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और उनसे भी अच्छा काम नरेंद्र मोदी ने किया है।

अब पार्टी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया है तो विश्वास है कि वह देश में ऐसा ही काम करेंगे।

अहम रही रमन सिंह की भूमिका
नरेंद्र मोदी की अचानक तारीफ करने में मुख्यमंत्री रमन सिंह की भी भूमिका है। रमन सिंह ने आडवाणी की उपस्थिति में ही मोदी की तारीफ की।

बिलासपुर के भैंसाझार बैराज का भूमिपूजन करते हुए आडवाणी ने कहा कि पहले वह गुजराज में सांसद के नाते नरेद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में होने वाले कामों को ही देख पाते थे लेकिन अब छत्तीसगढ़ और म.प्र. में भी काम देखते हैं।

छत्तीसगढ़ में कोई गांव बाकी नहीं है जहां 24 घंटे बिजली न हो। मेरे साथियों ने जो अपने-अपने प्रदेशों में किया वह अब देशभर में होगा।

शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए आडवाणी ने कहा कि मध्य प्रदेश को तो पहले बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब वहां भी 24 घंटे बिजली मिल रही है। राष्ट्रपति ने शिवराज सिंह चौहान को देश में सबसे अधिक विकास दर के लिए पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें