फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mungeli News: आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश, इस तिथि तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Thu, 21 Dec 2023 07:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

आरटीई के तहत सत्र 2024-25 के लिए जिले के निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूलों में भर्ती की प्रक्रिया एक से 30 जून तथा नवीन विद्यालय पंजीयन 15 जून से 30 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
एडमिशन। - फोटो : DEMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2024-25 के लिए जिले के निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से एक मार्च से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://rte.cg.nic.in/ पर किया जा सकता है। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक से 28 फरवरी तक स्कूल प्रोफाइल अपडेट के साथ ही प्रवेश के लिए निर्धारित सीट की जानकारी पोर्टल पर दी जाएगी। 

प्राप्त आवेदनों में दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्र-अपात्र सूची का निर्धारण 18 अप्रैल से 17 मई तक किया जाएगा तथा लॉटरी आबंटन की कार्रवाई 20 से 30 मई तक की जाएगी। स्कूलों में भर्ती की प्रक्रिया एक से 30 जून तथा नवीन विद्यालय पंजीयन 15 जून से 30 जून तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें