फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएफएस अधिकारियों को नई पदस्थापना

Fri, 16 Jan 2026 02:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए चार भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में नवा रायपुर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए चार भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में नवा रायपुर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी नवीद शुजाउद्दीन को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर में प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण) का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी रमेश कुमार जांगड़े को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बीजापुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में 2015 बैच के अधिकारी रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 2017 बैच के आईएफएस अधिकारी जाधव सागर रामचन्द्र को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर में वन उप संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) के पद पर नई भूमिका सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें