फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: अवैध बोर खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति खनन कर रहे वाहन को किया गया जब्त

Fri, 18 Apr 2025 12:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा में अवैध बोर खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बिना अनुमति किए जा रहे बोर खनन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बोर खनन कार्य को मौके पर ही बंद कराया और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
अवैध बोर खनन के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध बोर खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम निठौरा में बिना अनुमति किए जा रहे बोर खनन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बोर खनन कार्य को मौके पर ही बंद कराया और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


एसडीएम गिरौद आरआर दुबे की उपस्थिति में राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में यह पाया गया कि ग्राम निवासी परमानंद द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही खनन कार्य रुकवाया गया और वाहन को कब्जे में ले लिया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सुव्यवस्थित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएचई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार निवेश कोरेटी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध बोर खनन के मामलों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें