फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विभाग ने 280 कट्टा धान किया जब्त

Sat, 25 Jan 2025 02:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

महासमुंद जिले के बागबाहरा के सीमा जांच चौकी नर्रा (कोमाखान) पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 280 कट्टा धान जब्त किया। 
विज्ञापन
विभाग ने धान किया जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन को लेकर प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 280 कट्टा धान जब्त किया है। महासमुंद जिले के बागबाहरा के सीमा जांच चौकी नर्रा (कोमाखान) पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 280 कट्टा धान जब्त किया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में रात 12 बजे की गई। जांच के दौरान, वाहन चालक धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सका। इस कारण मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और धान से लदे वाहन को कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा की अभिरक्षा में सौंप दिया।

इसके अलावा, कोमाखान तहसील के बाघामुड़ा समिति में निरीक्षण के दौरान तीन किसानों का धान गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। कुल 170 क्विंटल धान की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उसे वापस लौटा दिया गया। प्रशासन ने यह कदम खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और किसानों को गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उठाया है। अधिकारियों ने कहा है कि धान के अवैध परिवहन और खराब गुणवत्ता वाले धान के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों और व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें