छत्तीसगढ़ में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग में विभाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते पा गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग में विभाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते पा गए। मौके पर पहुंची टीम के सदस्यों ने गाड़ियां जब्त की। साथ ही कड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जिला प्रशासन बिलासपुर के निर्देशानुसार खनिज विभाग खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 जून को खनिज अमले द्वारा रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट एवं चोरहादेवरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान चोरहादेवरी, गढ़वट और सरवनदेवरी क्षेत्रों में खारंग नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए गए 6 ट्रैक्टरों तथा ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त किया गया। सभी वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की सुपुर्दगी में रखा गया है।
विज्ञापन
खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निरंतर निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।