फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 05:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रदेश में बांस करील और पिका के अवैध परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरौदपुरी निवासी प्रवीण कुमार पटेल (37) को रंगेहाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बांस करील और पिका के अवैध परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरौदपुरी निवासी प्रवीण कुमार पटेल (37) को रंगेहाथ पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में महराजी सर्कल की टीम ने गश्त के दौरान प्रवीण कुमार पटेल को मोटरसाइकिल (होंडा साइन, क्रमांक CG22 AF 8094) से बांस करील और पिका का अवैध परिवहन करते हुए रोका। मौके पर ही वाहन और प्रतिबंधित वन उत्पाद जब्त कर पी.ओ.आर. दर्ज की गई। बरामद नासवान बांस करील और पिका को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि वन संपदा की अवैध कटाई और परिवहन पर्यावरण एवं जंगलों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता और ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि सामूहिक प्रयास से वनों और वन्य उत्पादों की रक्षा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें