फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर के निर्देश पर कृषि उपज मंडी की कार्रवाई,2 दिनों में 80 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त

Fri, 06 Dec 2024 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार अवैध धान जब्त किया जा रहा है। आज शुक्रवार को 55 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया है। वहीं गुरूवार को 30 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया था।
विज्ञापन
कृषि उपज मंडी समिति की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार अवैध धान जब्त किया जा रहा है। आज शुक्रवार को 55 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया है। वहीं गुरूवार को 30 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया था।
विज्ञापन


अवैध धान भंडारण और परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कृषि उपज मंडी समिति भटगांव  के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम गिरसा निवासी हेमलाल साहू के प्रतिष्ठान में 55 कट्टा ,वजन 22 क्विंटल अवैध भंडारण के रूप में पाया गया, जिसके विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत उक्त धान को जब्त करने की कार्यवही की गई।

दूसरी ओर सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे, कर्मचारी अर्जुन सिंह ठाकुर ने सारंगढ़ मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स ग्राम भोजपुर के दुकान के निरीक्षण में 75 बोरी (30 क्विंटल) अवैध धान भंडारण पाया गया, जो मंडी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लघंन होने के कारण जप्ती प्रकरण बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें