फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले 11 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लगाया गया जुर्माना, किया जायेगा लाइसेंस निलंबन

Tue, 17 Jun 2025 06:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस ने शहर के राम मंदिर के सामने, फुन्डहर चौक और शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 11 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले 11 वाहन चालकों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शहर के राम मंदिर के सामने, फुन्डहर चौक और शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 11 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं और दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत विगत पांच माह के भीतर अब तक 772 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है जिसके तहत वाहन जब्त कर प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया। जहां न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उक्त ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्रवाई भी की जा रही है।

इस शनिवार और रविवार रायपुर पुलिस ने शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक और शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक में  यातायात पुलिस तैनात कर रात्रि 11 से 02 बजे तक बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 11 ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया। सभी वाहन चालकों का लाइसेंस भी निलंबन के लिए परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें