रायगढ़ जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। अभियान के दौरान ओडिशा प्रांत की बीयर और व्हिस्की सहित कुल 96.580 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई।
रायगढ़ जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। अभियान के दौरान ओडिशा प्रांत की बीयर और व्हिस्की सहित कुल 96.580 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम सिहारधार में दबिश देकर आरोपी नुक सिंह भगत के मकान की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
कार्रवाई में 122 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, 48 पाव ऑफिसर च्वॉइस व्हिस्की और 48 पाव छत्तीसगढ़ निर्मित देशी प्लेन शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 96.580 लीटर बताई गई है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।