फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: अपने साथियों की हत्या कर रहे नक्सली, विज्जा का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार; महिला माओवादी के शव की तलाश

Thu, 12 Sep 2024 06:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छह सितंबर को राजनांदगांव और कांकेर सीमा के बीच नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने नक्सली के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सूचना मिली है कि विज्जा के साथ-साथ एक महिला नक्सली रीता मंडावी को भी मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
एसीएम विज्जा मडकाम का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और फोर्स के जवानों के बढ़ते दबाव के बीच नक्सलियों के बीच विद्रोह चरम पर नजर आ रहा है। छह सितंबर को राजनांदगांव और कांकेर सीमा के बीच जिस नक्सली एसीएम विज्जा मडकाम की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव की बरामदगी के बाद पुलिस नक्सली के परिजनों का इंतजार करती रही, लेकिन परिजनों के नहीं पहुंचने के बाद पुलिस ने नक्सली के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने विज्जा के साथ-साथ एक महिला नक्सली रीता मंडावी को भी मौत के घाट उतार दिया है, जिसकी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस महिला नक्सली के शव की तलाशी में जुट गई है।

बता दें कि कांकेर जिले में नक्सलियों की सबसे पुरानी एरिया कमेटी कुएमारी एरिया कमेटी के चार इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सल विरोधी गतिविधियों और पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व में बौखलाहट है, जिसके चलते अपने ही साथियों को परेशान कर रहे हैं। नक्सलियों के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक का समय तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें