फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रायगढ़ जिला जेल परिसर में भीख मांगने वाली महिला की हत्या, बाबा निकला आरोपी; पति-पत्नी की तरह रहते थे दोनों

Fri, 03 Jan 2025 10:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला जेल कॉम्प्लेक्स में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा है। आरोपी ने महिला के साथ नहीं चलने पर गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर जूटमिल पुलिस को जेल कॉम्प्लेक्स में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ जूटमिल व साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के भाई नरेंद्र दास ने पुलिस को बताया कि डिलेश्वरी महंत, जिनके पति की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी है, उसके मृत्यु के बाद से डिलेश्वरी अपने ससुराल से रहती थी और पिछले कुछ समय से भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रही थी। डिलेश्वरी की हत्या की सूचना पाकर जेल कम्प्लेक्स में जाकर देखा। जहां प्रथम तल के गैलरी में दुकान नंबर 4 के सामने लाश पड़ी थी, सिर, चेहरा, नाक, मुंह में चोट था। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम पंचानामा करवाई कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) कायम किया।

 

जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी का सुराग जुटाने के लिए मृतका की जान-पहचान वालों से पूछताछ की। एक गवाह ने बताया कि मृतका को एक भिक्षुक, जिसे चितकबरा बाबा के नाम से जाना जाता है के साथ देखा गया था। चितकबरा बाबा मौके से फरार था। तत्काल पुलिस टीम संदेही की पतासाजी में जुट गई। 

 

संदेही के भिच्छुक प्रवृत्ति की जानकारी पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर जाकर ऐसे लोगों से पूछताछ की, जिसमें उसके नया शनि मंदिर के पास होने की जानकारी मिली। तत्काल पुलिस टीम नया शनि मंदिर पहुंचकर संदेही मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा को हिरासत में लिया, जिससे कड़ी पूछताछ करने पर डिलेश्वरी महंत की हत्या करना स्वीकार कर घटना का वृतांत बताया। 

 

आरोपी मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा निवासी ग्राम जमीरगीडी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व पत्नी की मृत्यु के बाद से पूजापाठ एवं भीख मांग कर जीवन यापन करते आ रहा है। करीब 6 माह पूर्व रायगढ़ आकर भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था। इसी दौरान रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास भीक्षा मांगने वाली डिलेश्वरी महंत से जान परिचय हुई। दोनो अलग-अलग भीक्षा मांगकर कर आते थे और पति-पत्नी की तरह रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रहते थे। 

 

कुछ दिन पहले डिलेश्वरी वहां से चली आई थी। बाद में पता चला कि डिलेश्वरी जेल काम्प्लेक्स के ऊपर गैलरी में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहती है। जिसे कई बार साथ चलने के लिए बोला पर जाने से इंकार करती थी। दो जनवरी को पूरा सोच विचार कर जेल काम्प्लेक्स गया और डिलेश्वरी को साथ चलने बोला, जो साथ जाने से मना कर दी जिस बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। तब डिलेश्वरी को एक थप्पड़ मारा तो डिलेश्वरी मुंह के बल गैलरी में गिर गई, जिससे उसके सिर चेहरे में चोट आई। काफी खून बह रहा था। इसके बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें