फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ टू महाराष्ट्र: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी आबिद पालघर से किया गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 08:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

 सूरजपुर जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी आबिद हुसैन को गिरफ्तार किया किया गया है। सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पालघर से पकड़ा है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कुदरगढ़ पुलिस चौकी ने गंभीर कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और महाराष्ट्र के पालघर में जबरन रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और लगातार पतासाजी के बाद महाराष्ट्र पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर सूरजपुर लाया है। जहां आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आबिद हुसैन, निवासी इन्दरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें