फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कृषि अनुसंधान में सहयोग करेंगे आईजीकेवी और उज्बेकिस्तान, 21 अगस्त को रायपुर आएंगे शिक्षाविद और वैज्ञानिक

Fri, 15 Aug 2025 11:12 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) रायपुर और डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी, उज्बेकिस्तान के बीच शिक्षा और अनुसंधान सहयोग के तहत उज्बेकिस्तान का आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त को रायपुर आएगा।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) रायपुर और डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी, उज्बेकिस्तान के बीच शिक्षा और अनुसंधान सहयोग के तहत उज्बेकिस्तान का आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त को रायपुर आएगा।
विज्ञापन


रेक्टर डॉ. आयेबेक रोजिव के नेतृत्व में आने वाला दल आईजीकेवी की अधोसंरचना और अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन करेगा। इसी दिन कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र होगा, जिसमें कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त कार्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. आर.के. अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।

यह दौरा 17 अप्रैल 2025 को हुए एमओयू का हिस्सा है, जिसके तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थी व वैज्ञानिक परस्पर अध्ययन और शोध कर सकेंगे। संयुक्त अनुसंधान में सब्जियां, तिलहन, रेशेदार फसलें, मछली पालन, फॉरेस्ट्री, कृषि रसायन, पौध संरक्षण, कृषि व्यवसाय, उद्यमिता और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें