फ्लाइट से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए राहत भरी खबर है। स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना रायपुर से दुर्ग तक सफर करने के लिए एयर कंडीशनर सिटी बस आज मंगलवार से शुरू हो गई है। पहली सवारी बस स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना की गई। अब दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
ये हैं रूट
यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, पॉवर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी।
ये है टाइम
बस स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर से सुबह 8.30, 10.15, दोपहर 2.30 और शाम 6.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार पूरी तरह एसी बस दुर्ग से सुपेला, पॉवर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचेगी। दुर्ग से यह बस सुबह 7.50 बजे, 11.15, दोपहर 12.50 बजे, और शाम 4.45 बजे छूटेगी।
ये है किराया
इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रुपया तय किया गया है। बस हर दिन चार फेरे लेगी।
रायपुर-दुर्ग यात्रियों को बड़ी राहत
प्रतिदिन सैकड़ों लोग रायपुर, भिलाई, दुर्ग के लिए बस, ऑटो या टैक्सी से एयरपोर्ट तक पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें 400 रुपये से 1500 तक देने पड़ते हैं। ऐसे में सरकारी बस सेवा शुरू होने से लोगों को कम दर पर ऐसी बस की सुविधा मिल सकेगी।