फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास, ‘देश राग 2026’ में हासिल किया प्रथम स्थान

Sun, 25 Oct 2026 08:50 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

कोटमीकला निवासी कक्षा 12वीं के छात्र अभिनव ने भिलाई में आयोजित ‘देश राग 2026’ में प्रथम स्थान हासिल कर इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 अपने नाम किया। शास्त्रीय संगीत के प्रति उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई। उनकी सफलता से जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के होनहार छात्र अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। भिलाई में आयोजित ‘देश राग 2026’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं अभिनव
जिले के कोटमीकला निवासी कृष्णा तिवारी के पुत्र अभिनव तिवारी कक्षा 12वीं के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें शास्त्रीय संगीत में विशेष रुचि है। निरंतर अभ्यास, मेहनत और संगीत के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया।

भिलाई में आयोजित हुआ ‘देश राग 2026’
‘देश राग 2026’ का आयोजन नृत्य धाम कला समिति, भिलाई के तत्वावधान में एसएनडीजीएस ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी कलात्मक और संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 अपने नाम किया।
विज्ञापन


मेहनत और मार्गदर्शन से मिली सफलता
अभिनव की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और शास्त्रीय संगीत के प्रति लगन को अहम माना जा रहा है। माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने भी उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जिले के युवाओं के लिए बने प्रेरणा
अभिनव तिवारी की उपलब्धि जिले के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दिखाया है कि पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में भी मेहनत और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अभिनव भविष्य में भी शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें