फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि, एक करोड़ मुआवजे और जांच की मांग

Thu, 06 Nov 2025 09:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक रेल हादसे में मृतकों को आम आदमी पार्टी ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार शाम लगभग 4 बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक भीषण रेल दुर्घटना हुई थी। गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (मेमू) पीछे से एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ट्रेन के लोको पायलट विद्यासागर भी शामिल हैं। वहीं, 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर घंटाघर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही रेल प्रशासन और केंद्र सरकार को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन


सभा में आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने कहा कि यह हादसा रेलवे की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये, घायलों को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए तथा दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिन्हा, लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, आजाद बख्श, विद्या यादव, वामन वडोदकर, सोमराज सहित बड़ी संख्या में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें