AAP MP Sanjay Singh CG visit: आप आदमी पा्र्टी सांसद संजय सिंह छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगे। वे विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को गरियाबंद में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
AAP MP Sanjay Singh CG visit: आप आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगे। वे विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को गरियाबंद में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक मुकेश अहलावत भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ आप के सभी पदाधिकारी और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस संबंध में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज को बुलंद करने का मंच है। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का हक छीनने की साजिश और उनके प्रमुख मुद्दों, समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा होगी। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी वर्गों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की है।
ये है शेड्यूल
सांसद संजय सिंह 8 अगस्त की रात 9 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। नवीन विश्राम गृह नवा रायपुर में सुबह 9 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे। सुबह साढ़ें नौ बजे नवा रायपुर से रैली गरियाबंद के लिए निकलेगी। दोपहर तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में वो हिस्सा लेंगे ।