फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर-रामानुजगंज: दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बरसाए लात-घूंसे; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 07 Nov 2025 11:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के बरियो चौकी क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में रस्सी और पाइप से बंधा हुआ नजर आ रहा है, जिसे कुछ लोग बेरहमी से लात-घूंसों से पीट रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक क्रशर प्लांट में पोकलेन मशीन का ऑपरेटर है। आरोप है कि पेट्रोल-डीजल चोरी के शक में क्रशर संचालकों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद एक युवक के हाथ-पैर बांध दिए गए और उसकी जमकर पिटाई की गई, जबकि दूसरे युवक के कपड़े उतरवाकर उससे पूछताछ की गई।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बरियो चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान कर ली गई है। बधिमा निवासी विनोद सारथी से फोन पर पूछताछ की गई, लेकिन वह डर के कारण शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं है। पुलिस ने उसे चौकी पर बुलाया है।
विज्ञापन


बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने कहा, “मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम भेलाई खुर्द के जिस क्रशर में हुआ, उसका संचालन अंबिकापुर के कुंडला सिटी निवासी दीपक अग्रवाल करते हैं। मारपीट में दीपक अग्रवाल और उनके साथी शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें