छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आए दिन आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। कबीर नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर लोहे का कटारनुमा गंडासा से हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी आदर्श चौक के पास जय प्रकाश चौहान के लोक सेवा ऑफिस में शाम करीबन सात बजे बैठा था, तभी मुकेश दीप नशे की हालत में घूम रहा था और ऑफिस के सामने आकर गाली गलौज कर रहा था जिसे ऑफिस से निकलकर मना किया। इस पर मुकेश दीप ने जयप्रकाश के ऑफिस के सामने आकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
साथ ही आरोपी मुकेश दीप और राजा पिल्लै उर्फ बाबू ऑफिस के अंदर घुसकर प्रार्थी को हाथ मुक्का और लोहे के गंडासा जैसे औजार में मारपीट का चोट पहुंचाए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियान मुकेश दीप एवं राजा पिल्ले उर्फ बाबू की पता तलाश किया जा रहा था कि पता तलाश दौरान आरोपियान मुकेश दीप और राजा पिल्लई उर्फ बाबू पकड़ गया।
पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपी मुकेश दीप से घटना में प्रयुक्त कटारनुमा धारदार गंडासा जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।