फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: शहर में खुद को डॉन बताते हुए चाकू लहराकर जनता को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 11:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके पास से धारदार चाकू जब्त किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके पास से धारदार चाकू जब्त किया गया।

एक सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि रामकुंड सरदार गली में एक युवक हाथ में चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना आजाद चौक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू में लिया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 256/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रूपेश तांडी (उम्र 23 वर्ष) निवासी रामकुंड उछला तालाब, उडिया बस्ती, रायपुर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें