फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: उरला पेट्रोल पंप में युवक ने दोपहिया में लगाई आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Fri, 20 Feb 2026 11:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित रूप से दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरते दौरान आग लगा दी।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप में युवक ने दोपहिया में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित रूप से दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरते दौरान आग लगा दी। घटना के वक्त पंप परिसर में कई वाहन मौजूद थे, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। उसी दौरान पंप परिसर में खड़ा एक अन्य युवक सिगरेट पी रहा था। कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उसे वहां से हटने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर उसने पेट्रोल डाले जा रहे वाहन के पास आग लगा दी।

कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
आग लगते ही पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से आसपास खड़े अन्य वाहनों और पूरे पंप को संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
विज्ञापन


CCTV बना अहम सबूत
पूरी घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें