फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पत्थर खदान के गड्ढे में बोरी में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Jul 2025 10:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पानी में तैरती एक बोरी से युवक की लाश मिली है। पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर तैरती एक बोरी से सड़ी-गली अवस्था में  लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पानी में तैरती एक बोरी से युवक की लाश मिली है। पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर तैरती एक बोरी से सड़ी-गली अवस्था में  लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। इलाके में हड़कंप मच गया। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री स्थित एक पत्थर खदान के गड्ढे में लोगों को पानी के ऊपर एक बोरी तैरती दिखाई दी। बोरी से तेज बदबू आ रही थी। ऐसे में ग्रामीणों को शक हुआ। लोगों ने इसकी इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पानी से बोरी को बाहर निकाला गया। बोरी खोलने पर लोग चौंक गए।

पुलिस की मौजूदगी में जब बोरी को खोला गया, तो अंदर से एक युवक की लाश मिली। लाश पूरी तरह से सड़ी-गली थी। तेज बदबू आने लगी। पुलिस के मुताबिक, शव को कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक की हत्या कर उसकी लाश को बोरी में भरकर पानी में फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें