फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: आधी रात महिला के घर में घुसा रहा था युवक, भूसे में छिपने से घुटने लगा दम; देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

Sun, 11 May 2025 12:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में एक युवक आधी रात में एक महिला के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। हंगामा होने पर भूसे में छिप गया, जिससे उसके दम घुटने लगा। उसे आपातकालीन वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
भूसे में छिपा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के जगन्नाथपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक आधी रात को एक महिला के घर में गुप्त रास्ते से घुसने की कोशिश कर रहा था। महिला और पड़ोसियों को इसकी भनक लगते ही हंगामा मच गया। पकड़े जाने के डर से युवक भूसे के ढेर में छिप गया और बेहोशी का नाटक करने लगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को भूसे के ढेर से निकाला। बताया जा रहा है कि ढेर में छिपने के कारण उसका दम घुटने लगा था। उसे आपातकालीन वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। वर्तमान में युवक पुलिस हिरासत में है और पूछताछ जारी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें