फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर मौत; चालक घायल

Sun, 11 May 2025 03:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरसिया थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कार चालक भी इस दौरान घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 11 बीजी 0321 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 12 बीजे के चालक सुमेन्द सिंह (35) निवासी नावापारा पकरिया जिला कोरबा को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार अडभार से सक्ती की तरफ जा रहा था।

वह बड़े देवगांव के पहुंचा ही था, तभी कार चालक ने सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर कार के शीशे से टकराकर जमीन पर गिर गया। बाइक सवार युवक के सिर, हाथ, पैर, सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में कार चालक भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद खरसिया पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ के धारा 106(1) बीएनएस, 183(1)(2),मो.व्ही. एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें