फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdapur News: जियो टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने दबोचा, आदतन अपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Tue, 09 Sep 2025 06:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

प्राथमिक जांच में युवक को आदतन अपराधी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिढ़ईपदर में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि पकड़ा गया युवक संदीप मंडल (24 वर्ष), निवासी चामुंडा, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) है। युवक देर रात टावर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसकी हरकतों से अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

प्राथमिक जांच में युवक को आदतन अपराधी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें