फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जगन्नाथ स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, बिहार का रहने वाला था श्रवण; हादसे के बाद विवाद शुरू

Thu, 03 Apr 2025 02:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बालोद जिले में श्री जगन्नाथ स्टील एंड पॉवर प्लांट में एक मजदूर की 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद प्लांट में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के श्री जगन्नाथ स्टील एंड पॉवर प्लांट में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। काम करने के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से मजदूर गिर गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम श्रवण चौहान (42) है। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद प्लांट में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। काम से निकाले गए हड़ताल पर बैठे मजदूर प्लांट में घुसकर दूसरे राज्य से आए मजदूरों से मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंच पुलिस व सीआईएफ मामला शांत कराने में जुटी।
विज्ञापन


मजदूर संघ और ग्रामीणों के बीच विवाद
राजहरा थाना प्रभारी टीएस. पट्टावी ने बताया कि एक मजदूर की काम के दौरान मौत हुई थी, जिसकी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, इसी दौरान धरने पर बैठे ग्रामीण और मजदूर संघ के बीच विवाद की स्थिति सामने आई थी। इसके बाद पुलिस और औद्योगिक बल द्वारा मामले को शांत कराया गया है। अभी सब शांत है। वहीं, विषय पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि अब कर्मचारियों को लेकर किस तरह की विवाद हो रही है। इसकी जानकारी तो मैनेजमेंट ही बता पाएगा। हम केवल यहां शांति और सुरक्षा के लिए पहुंचे हुए हैं।

स्थानीय रोजगार की कर रहे मांग
बालोद जिले में जगन्नाथ स्टील में उसे वक्त विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जब बिहार के एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। दरअसल, यहां पर आसपास के ग्रामीण इस स्टील प्लांट के पैकेट प्लांट में रोजगार की मांग कर रहे हैं। जब यह प्लांट नहीं खुला था तो इससे पहले जनसुनवाई हुई थी, जिसमें रोजगार देने की बात कही थी। अब प्लांट खुलने के बाद यहां पर स्थानीय मजदूरों को दरकिनार किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मोरध्वज साहू ने बताया कि हम स्थानीय मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। यह गरीब आदिवासी परिवार है जो इस कारखाने से रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे थे। पूरे मामले से सांसद जी को फोन के माध्यम से अवगत कराया गए हैं और सभी मजदूर जल्द ही उनसे मिलने जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें