फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रायपुर में गांजा बेचने की फिराक में थी महिला, पुलिस ने मौके पर किया गिफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 05:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 138 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बंधवापारा इलाके में एक महिला गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना की पुष्टि के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हीना परवीन उर्फ छोटी बताया। तलाशी लेने पर उसके थैले से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुरानी बस्ती थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें