फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: महुआ बीनने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 10:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में  महुआ बीनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोबी चैकी क्षेत्र में महुआ बीनने को लेकर उपजे विवाद के बाद मारपीट में घायल एक ग्रामीण की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जोबी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केवाली निवासी ठग्गू राम निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका बड़ा भाई मेघनाथ निषाद (56) और उसकी पत्नी जानकी बाई महुआ बीनने के लिए दर्रीखार गए थे। इस दौरान खडगांव निवासी धनंजय महंत उर्फ लालू (18) ने महुआ को लेकर विवाद करते हुए मेघनाथ निषाद के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मारपीट में मेघनाथ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया, जिसे पुलिस की डायल 112 टीम ने खरसिया अस्पताल पहुंचाया। 

हालत बिगड़ने पर उसे अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ रेफर किया गया, जहां कल इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद जोबी चैकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं 103-1 बीएनएस  जोड़ते हुए मामला दर्ज करते हुए आज आरोपी धनंजय महंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रायगढ़ जिला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें