सूरजपुर कलेक्टर एस जयवर्धन भी अपनी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए निकले थे। तभी जयनगर से अजबनगर के बीच रेत से भर टिपर को चालक पार्वतीपुर निवासी अमन तिर्की के द्वारा कई बार ओवरटेक कलेक्टर के गाड़ी के आगे पीछे ओव्हर स्पीड कर पीछा किया जा रहा था।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इन दोनों रेत माफियाओ का अवैध बाजार बड़ी आसानी से फल फूल रहा है। प्रतिदिन सूरजपुर के विभिन्न नदियों नालों से खनिज विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर लाखो टन रेत का परिवहन बिना किसी रोक-टोक के एनएच 43 पर रेत माफिया की गाड़ी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बीते गुरुवार की दोपहर जयनगर के घासापारा की ओर से टिपर रेत लेकर अम्बिकापुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच सूरजपुर कलेक्टर एस जयवर्धन भी अपनी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए निकले थे। तभी जयनगर से अजबनगर के बीच रेत से भर टिपर को चालक पार्वतीपुर निवासी अमन तिर्की के द्वारा कई बार ओवरटेक कलेक्टर के गाड़ी के आगे पीछे ओव्हर स्पीड कर पीछा किया जा रहा था। जिसके बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान लेते हुए अजबनगर के समीप गाड़ी खड़ा करके मामले की जानकारी जयनगर पुलिस समेत खनिज डिपार्मेंट के अला-अधिकारी को दी। जिसके बाद जयनगर पुलिस एवं खनिज अधिकारियों के संयुक्त टीम के द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई। जिसमें चालक के लाइसेंस अवैध एवं डुप्लीकेट मिले वही परिवहन किया जा रहा रेत परिवहन क्षमता से 5 टन अधिक मिला। जिसके पश्चात संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए परिवहन में प्रयुक्त टिपर को जब्त कर जयनगर थाने में खड़ा कर दिया गया। वही चालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जारी है।