फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बम के साथ फेंका धमकी भरा पत्र, पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को दबोचा

Fri, 11 Apr 2025 08:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 9 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति ने संप्रेक्षण गृह के परिसर में बम के साथ एक धमकी भरा पत्र फेंका है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 9 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति ने संप्रेक्षण गृह के परिसर में बम के साथ एक धमकी भरा पत्र फेंका है। माना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आकाश विश्वकर्मा 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आकाश ने फटाखा दुकान से खरीदा गया बम संप्रेक्षण गृह के अंदर फेंका था, लेकिन बम फटा नहीं। इससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि आकाश का भाई बाल संप्रेक्षण गृह में बंद है और वह अक्सर उससे मिलने जाता था।

पुलिस ने आशंका जताई है कि वह अपने भाई से मिलने जाता था। इस दौरान उसे पता चला होगा कि स्टॉफ उन्हें किसी बात को लेकर परेशान कर रहे है। जिसके बाद आरोपी युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 326(g)-BNS, 351(4)-BNS दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें