शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी इलाके का रहने वाला था। कुश रोज सुबह दूध वितरण का काम करता था। बताया जा रहा है कि सुबह वह किसी काम से बाइक पर निकला था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना से नाराज होकर टेकारी रोड पर चक्काजाम कर दिया। गुस्साए लोग आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कुछ समय बाद भीड़ शांत हुई और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बन रही हादसों की वजह
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं है। सुबह के समय दूध और सब्ज़ी बेचने वालों की आवाजाही रहती है, ऐसे में तेज रफ्तार वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं।