फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना खौफ कि कोई बच्चा नहीं जाता इस स्कूल में!

Mon, 12 Aug 2013 04:41 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के आदिवासी बहुल कोंडागांव के एक स्कूल में एक ही छात्र पढ़ता है अभिभावकों को इस स्कूल से इतना खौफ है कि वे अपने बच्चों को यहां भेजने के लिए राजी ही नहीं है।
विज्ञापन


एक मात्र छात्र के अभिभावक भी स्कूल से नाम कटवाने की बात कह रहे हैं जिससे एकमात्र शिक्षक भी संशय की स्थिति में है।

स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के दादा ने स्कूल से नाम कटवाने के लिए आवेदन दिया है जिसके बाद छात्र विहीन स्कूल हो जाने के डर से शिक्षक ने अपने उच्च स्तरीय अधिकारियों दिशा निर्देश मांगा है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत खच्चगांव के कालीपारा में संचालित नवीन ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला में एक छात्र और एक शिक्षक है।

छात्र फागुराम मण्डावी ने पहली कक्षा में प्रवेश लिया था और इस वर्ष उत्तीर्ण होकर कक्षा दूसरी में पहुंचा है। इस बीच छात्र के दादा ने बच्चे का स्थानांतरण प्रमाण पत्र मांग लिया। इसके चलते शिक्षक निषाद संशय की स्थिति में है। अगर वो स्थानांतरण प्रमाण पत्र छात्र को दे देते है तो स्कूल छात्र विहीन हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस स्कूल में जाने के लिए एक नाले को पार करना पडता है। पूर्व में नाला पार करते हुए दो बच्चों की मौत हो गई थी।

इसलिए पालक अपने बच्चों को इस स्कूल में नहीं भेज पा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए शिक्षक ने अपने उच्च अधिकारियों से निर्देश मांगा है और साथ ही ग्रामीणों को बच्चों को स्कूल भेजने की समझाइश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें