फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में दिखा 'चित्रकोट' सा नजारा: पाइपलाइन फटने से झरना की तरह बहा पानी, सेल्फी लेने उमड़े लोग

Sat, 05 Jul 2025 04:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बस्तर के मशहूर चित्रकोट जलप्रपात जैसा नजारा देखने को मिला। दरअसल, रिंग रोड नंबर एक जलापूर्ति के लिए बिछाई गई मेन पाइपलाइन अचानक फट गई। पानी के तेज बहाव के साथ सड़क पर पानी की बौछार दिखा।
विज्ञापन
पाइपलाइन फटने से झरना की तरह बहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बस्तर के मशहूर चित्रकोट जलप्रपात जैसा नजारा देखने को मिला। दरअसल, रिंग रोड नंबर एक जलापूर्ति के लिए बिछाई गई मेन पाइपलाइन अचानक फट गई। पानी के तेज बहाव के साथ सड़क पर पानी की बौछार दिखा। यह देख लोगों की भीड़ लग गई। लोग सेल्फी और फोटो खींचने के लिए उमड़े। 
विज्ञापन


एक ओर पाइप लाइन फटने से जहां लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ, वहीं दूसरी ओर पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम सी गई थी। घटना के करीब एक घंटे बाद नगर निगम की टीम पहुंची, जिसके बाद पानी की आपूर्ति को बंद किया गया। अब पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें