फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर: पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नक्सल प्रभावित कोहकामेटा में तैनात थे पिंगल जूरी

Thu, 25 Dec 2025 03:35 PM IST
Digvijay Singh रायपुर/नारायणपुर

सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक  यह घटना सुबह हुई जब कांस्टेबल पिंगल जूरी नक्सल प्रभावित कोहकामेटा इलाके में कोडनार पुलिस कैंप में ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने की खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ड्यूटी पर मौजूद जवान ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टर्स ने  मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


नारायणपुर जिल के थाना कोहकमेटा एरिया के आरक्षक नंबर 428 पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। 

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मृत्यु हो गई। आत्महत्या का कारण अभी तक मालूम नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दबी जुबान से कुछ लोगों का कहना है कि वह स्वास्थ्यगत कारणों से परेशान चल रहा था। जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया?  इसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि इसके पहले भी कई जवान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें