फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह: सड़क पर पलटी मछलियों से भरी पिकअप, मछलियों की हुई लूट, बाल-बाल बचा चालक

Fri, 24 Oct 2025 10:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप तेज रफ्तार में थी। सड़क पर मोड़ आने के कारण वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया। हालांकि, हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई।
 
विज्ञापन
सड़क पर पलटी मछलियों से भरी पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के सर्वमंगला–कनेवरी मार्ग पर जोड़ा पुल से कुछ दूरी पहले शुक्रवार सुबह एक मछलियों से भरी पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में वाहन चालक और उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वाहन पलटते ही मछलियों से भरी बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिसके बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने मछलियां उठानी शुरू कर दीं। देखते ही देखते मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप तेज रफ्तार में थी। सड़क पर मोड़ आने के कारण वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया। हालांकि, हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वमंगला–कनेवरी मार्ग बनने के बाद इस सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार एक आम समस्या बन गई है। आए दिन यहां ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिनमें वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं या सवार घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति सीमा निर्धारण और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें