फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी का असर: छत्तीसगढ़ में का नया दौर शुरू, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बरसात

Sun, 05 Jul 2026 01:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर संभाग के कई जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में भी शनिवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। बीते 12 घंटे में शहर में करीब 15 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश बढ़ने से तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र तथा सक्रिय मानसूनी द्रोणिका के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। इससे आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में वर्षा की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आएगी और खेतों में रोपा व अन्य कृषि कार्यों में तेजी आएगी।

पिछले 24 घंटे में दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में सबसे अधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओरछा और चांपा में 70-70 मिमी, जबकि कोंटा, कुटरू और भैरमगढ़ में 60-60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें