फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का नया दौर शुरू होने की संभावना, रातों का पारा गिरेगा, ठिठुरन बढ़ेगी

Thu, 05 Feb 2026 10:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में रात की ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में रात की ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे विशेषकर सुबह और देर रात के समय ठंड का एहसास अधिक होगा।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहा। राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। आने वाले पाँच दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है, जिससे दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन रात के समय ठंड बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने तथा ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव और स्पष्ट होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में सर्द मौसम का अहसास बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें