फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईसीएल कोरबा से नई शुरुआत: अब महिलाएं संभालेंगी कोल इंडिया का पहला सेंट्रल स्टोर यूनिट

Sat, 04 Oct 2025 10:57 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। सीडब्ल्यूएस कोरबा परिसर में कोल इंडिया का पहला पूर्णतः महिलाओं की ओर से संचालित सेंट्रल स्टोर फॉर स्पेयर पार्ट्स सप्लाई एंड मैनेजमेंट शुरू किया गया। 
विज्ञापन
अब महिलाएं संभालेंगी कोल इंडिया का पहला सेंट्रल स्टोर यूनिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। सीडब्ल्यूएस कोरबा परिसर में कोल इंडिया का पहला पूर्णतः महिलाओं की ओर से संचालित सेंट्रल स्टोर फॉर स्पेयर पार्ट्स सप्लाई एंड मैनेजमेंट शुरू किया गया। इस पहल को कोयला उद्योग में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने फीता काटकर स्टोर यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी/योजना परियोजना) आर.सी. महापात्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित भी किया।

अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि यह पहल संगठन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई दिशा देने वाली है। पहले हमने बिलासपुर के वसंत विहार में कोल इंडिया का पहला महिला चिकित्सालय शुरू किया था और अब कोरबा में महिलाओं द्वारा संचालित यह स्टोर यूनिट स्थापित की गई है। यह बदलाव न केवल महिला कर्मियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बल्कि संगठन में नई ऊर्जा भी लाएगा।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूएस कोरबा, एसईसीएल का एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप है। यहां अब आठ महिला अधिकारी-कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है। इनमें वरिष्ठ प्रबंधक (ई एंड एम) सपना इक्का को स्टोर मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईआईटी-आईएसएम से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त इक्का ने कहा कि मैं इस नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। मेरा प्रयास रहेगा कि इन्वेंटरी मैनेजमेंट प्रक्रिया को और अधिक सरल व प्रभावी बनाया जाए। यह स्टोर यूनिट आधुनिक एसएपी सिस्टम पर आधारित है, जिससे रिकॉर्ड का डिजिटलीकृत रखरखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें