फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगी 400 करोड़ की आधुनिक फिल्म सिटी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमि पूजन

Sat, 24 Jan 2026 05:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में लंबे समय से फिल्म सिटी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। आज फिल्म सिटी और आदिवासी कन्वेंशन सेंटर का विधिवत भूमि पूजन कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया फिल्म सिटी का भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में फिल्म उद्योग को नई पहचान मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में लंबे समय से फिल्म सिटी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। आज फिल्म सिटी और आदिवासी कन्वेंशन सेंटर का विधिवत भूमि पूजन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में यहां एक आधुनिक और सुविधाओं से युक्त फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा।

यह फिल्म सिटी लगभग 93 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में राज्य सरकार खुद विकास कार्य कराएगी, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें